नगर पालिका की हाउस बैठक में शहर की तीन प्रमुख समस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है। सोमवार को हुई नपा की हाउस बैठक में शहर में बेसहारा गोवंश के स्थाई सहारे के लिए गोशालाओं को पट्टे पर जमीन देने के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से मुहर लगी। वहीं शहर में बिजली के अघोषित लगने वाले कटों को ध्यान में रखते हुए मोदाश्रम के पास तीन एकड़ भूमि बिजली निगम को देने का प्रस्ताव पास किया गया। जल्द ही सर्वे करा जमीन निर्धारित की जाएगी। जमीन निर्धारित होने के बाद बिजली निगम का 33केवी सब स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।