फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में बदला मौसम, अल सुबह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी

जिले में आज अल सुबह से ही मौसम बदला हुआ है जिसके चलते कहीं हल्की तो कहीं तेज बूंदाबांदी हो रही है। मौसम के बदलने से गर्मी से राहत मिली है और अधिकतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक है। बदले मौसम में किसने की चिंता भी बढ़ा दी है। अनाज मंडियों में पहले से ही अधिक नमी के चलते धान खरीद में आ रही परेशानी और बढ़ गई है। मंडियों में आई धन बूंदाबांदी के बीच भीगी है तो वही धान कटाई का कार्य भी प्रभावित हो सकता है। पिछले तीन दिन से धान कटाई तेज होने लगी थी। हालांकि फिलहाल 15009 किस्म की धान कटाई हो रही है तो वही मोटे किसम के धान की भी फसल काटने को तैयार हैं। जिला के शाहाबाद अनाज मंडी में पिछले तीन दिनों से मोटे किस्म की धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई जा रही है जिससे किसने की चिंता और भी गहरी हो सकती है। उधर किसान धान खरीद जल शुरू करने की मांग कर चुके हैं। यहां तक की गत दिवस शाहाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने प्रदेश सरकार को 20 सितंबर तक धान खरीद शुरू करने का अल्टीमेट में दिया है। अगर धान खरीद शुरू नहीं हुई तो किस 22 सितंबर को नेशनल हाईवे 44 जाम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें