पिहोवा रोड पर लोहार माजरा गांव के पास बुधवार 12 बजे एक निजी बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर में दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक महिला और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए लोकनायक जय प्रकाश नारायण जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से महिला को शहर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।