कैथल रोड पर गांव पिंडारसी के पास हुए भीषण सड़क हादसे में घायल एक और युवती ने दम तोड़ दिया है, जिसके चलते मरने वालों की संख्या छह हो गई है। चार लोग अभी भी उपचाराधीन हैं। मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के जगाधरी के गुलाब नगर के रहने वाले हैं जबकि घायल कैथल के पबनावा गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि जगाधरी के रहने वाले पवन, पत्नी उर्मिला, बेटी वंशिका, भाई राजेंद्र व भाभी सुमन स्विफ्ट कार में सवार होकर कैथल के गांव किठाना में उर्मिला के मायके में हुई मौत के चलते शोक जताने जा रहे थे। कार को वहीं का रहने वाला प्रवीण चला रहा था। वहीं पबनावा के रहने वाले ऋषि पाल, संतोष, लीला देवी व प्रवीण हेरियर कार में सवार होकर अंबाला दवाई लेने जा रहे थे। गांव पिंडारसी के पास दोनों गाड़ियों की अचानक आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।