फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ड्राइव, 64 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

नवीन दलाल Updated Thu, 20 Feb 2025 03:07 PM IST

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसीएमटी) में मंगलवार, 20 फरवरी को अमर उजाला द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के तहत परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में कुल 64 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ-साथ पूर्व विद्यार्थी भी शामिल हुए। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक चली। आईएमसीएमटी के निदेशक प्रो. महा सिंह पूनिया ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्लेसमेंट ड्राइव विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देने और मीडिया इंडस्ट्री में करियर बनाने में सहायक होती हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें