फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अब एचएसजीएमसी का आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ नहीं होगा पास, होगी पूरी बहस : झींडा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 07:46 PM IST

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी जहां संगत की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए भरसक प्रयासों में लगी है वहीं किसी भी तरह का नाजायज खर्च नहीं होने दिया जाएगा। हर खर्च पर पहले गंभीरता से मंथन होगा जिसके बाद ही उसे मंजूरी दी जाएगी। यहीं नहीं 25 जून को गुरुद्वारा छठी पातशाही में आम बजट की बैठक होगी, जिसमें संस्था के सभी 49 सदस्य शामिल होंगे। आम बजट बोले सो निहाल सतश्री अकाल के साथ पास नहीं होगा, बल्कि पूरी बहस होगी। यह दावा कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने किया। वे शनिवार को कमेटी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सेवा संभालने वाली हरियाणा कमेटी के पहले आम बजट पर हर बिंदू पर विचार-विमर्श होगा। अगर किसी भी प्रकार का कोई नाजायज खर्च कहीं नजर आया, तो उसे बजट से बाहर कर दिया जाएगा। चुनाव के उपरांत पिछले तीन महीनों में ही संस्था द्वारा 25 करोड की एफडी करवाई गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें