फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में जिला स्तर पर मनाई गुरु रविदास की 648वीं जयंती

नवीन दलाल Updated Wed, 12 Feb 2025 04:19 PM IST

भिवानी शहर के बावड़ीगेट स्थित प्राचीन गुरु रविदास मंदिर में गुरु रविदास जन्मोत्सव बनाया गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप मौजूद रहे। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि गुरु रविदास भारतीय संतों में संत शिरोमणी थे और एक दार्शनिक के तौर पर भी समाज का मार्गदर्शन किया। जिन्होंने भारतीय समाज को कुरीतियों से मुक्त कराने का भी काम किया। वहीं, भवानी प्रताप ने गुरु रविदास के जीवन काल के दौरान की घटनाओं का जिक्र करते हुए उनकी वाणी पर विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत महापुरुषों की धरती है जहां से महापुरुष विश्व भर को आईना दिखाने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर गुरु रविदास समाज कल्याण सभा के प्रधान जोगिंदर चौहान ने बताया कि रविदास जयंती पर जिले भर में कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस मौके पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें लाठी का करतब भी युवाओं ने दिखाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें