देश के आइकॉनिक पैलेस में शुमार पवित्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचने वाले श्रद्वालु अब इसकी परिक्रमा भी कर सकेंगे। इसके लिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने न केवल परिक्रमा मार्ग तैयार करने का फैसला लिया है बल्कि इस पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं में सरोवर के प्रति और भी श्रद्धा बढ़ेगी तो वहीं धार्मिक व अन्य संस्थाएं भी ऐसे आयोजन कर सकेंगी। पहले यह परिक्रमा मार्ग ब्रह्मसरोवर के बाहर चारों ओर तैयार किया जाएगा तो वहीं बाद में अंदर की ओर दोनों घाटों के चोरों ओर यह मार्ग तैयार करने का काम किया जाएगा। फिलहाल बाहरी ओर कूल पेंट किया जाने लगा है, जिससे धूप के बावजूद भी श्रद्धालु नंगे पांव परिक्रमा कर सकेंगे। ब्रह्मसरोवर के चारों ओर परिक्रमा करने से बेहद खास धार्मिक माहौल दिखाई देने लगेगा तो गरिमा और भी बढ़ेगी।