फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: इलेक्ट्रिक बसों का सीएम सैनी ने किया शुभारंभ

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 08:08 PM IST

अब देश विदेश से आने वाले पर्यटक व स्थानीय नागरिक इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे। दीपावली तक यात्रियों का इन इलेक्ट्रिक बसों में सफर निशुल्क रहेगा। ये ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को गीता स्थली ज्योतिसर में हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में किया। मुख्यमंत्री बसों को हरी झंडी देने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक एवं एचसीबीएसएल के सीईओ सुजान सिंह, एचसीबीएसएल के सहायक सीईओ एवं हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के संयुक्त नियंत्रक अशोक बंसल, भाजपा नेता जय भगवान शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जीएम रोडवेज शेर सिंह सहित मीडिया के साथियों के साथ गीता स्थली ज्योतिसर से लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के द्वितीय गेट तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली तक इलेक्ट्रिक बसों में यात्री निशुल्क सफर कर सकेंगे। यह इलेक्ट्रिक बसें अलग अलग रूट पर चलाई जाएंगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सूर्य ग्रहण मेला, सोमवती अमावस्या के साथ-साथ अन्य मेलों में इलेक्ट्रिक बस सेवा का यात्री फायदा उठा सकेंगे। सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020 के अंतर्गत राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन को प्राप्त करने के लिए हरियाणा और उसके आस-पास के राज्य में पर्यावरण अनुकूल इलेक्ट्रिक बस सेवा चलाने का निर्णय लिया है। सरकार सार्वजनिक परिवहन बस सेवा प्रदान करने के लिए 10 नगर निगमों, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 50-50 ई बसे खरीदने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कुल 500 बसे और दिल्ली, गुरुग्राम और अन्य आस-पास के शहरों व उप शहरों के निकट होने के कारण रेवाड़ी के लिए 50 बसे होंगी। प्रदेश में विभाग की तरफ से सकल लागत अनुबंध (जीसीसी) मॉडल के तहत 12 मीटर मानक फ्लोर 375 एसी इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए निर्णय लिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें