फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: भाजपा नेता के ताया की हत्या, सिर में कस्सी मारकर उतारा मौत के घाट

शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Feb 2026 04:42 PM IST

गांव जोगनाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव जोगनाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है। मृतक भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का ताया बताया जा रहा है। पुलिस शव को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले गई है जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी चुकी है और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें