फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल मंडी में गेहूं की आवक शुरू, नमी के कारण किसानों को हो रही परेशानी

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Apr 2025 02:30 PM IST

नई अनाज मंडी में 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन खराब मौसम और फसलों में नमी के कारण गेहूं की आवक धीमी रही। 2 अप्रैल को मात्र 75 क्विंटल गेहूं मंडी में पहुंचा था, जबकि 4 अप्रैल शुक्रवार को 35 क्विंटल की एक ढेरी आई। नमी के कारण गेहूं को सुखाने के लिए मजदूर लगाए गए हैं। किसानों से गेहूं सुखाकर लाने की अपील मंडी आढ़ती रणबीर ने बताया कि मंगलोरा गांव के किसान परवेज अपनी गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचे हैं। मंडी प्रधान रजनीश ने कहा कि अब गेहूं की आवक बढ़ने लगी है और जल्द ही खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे गेहूं को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मंडी में तैयारियां पूरी मंडी में सरकारी खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारी और आढ़ती मंडी में व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने में जुटे हुए हैं। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए मजदूरों की भी व्यवस्था की गई है। गेहूं की आवक में तेजी की उम्मीद मंडी प्रधान का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम अनुकूल होते ही गेहूं की आवक में तेजी आएगी और खरीद प्रक्रिया पूरी रफ्तार से शुरू हो जाएगी। प्रशासन भी किसानों को हर संभव सुविधा देने के लिए तैयार है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें