फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में रोमांचक मुकाबला: महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सांभली ने कर्ण स्टेडियम को 2-1 से हराया

करनाल। जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित डॉ. बीरुमल मेमोरियल ग्रासरूट फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर 14 के मुकाबलों को आयोजन कर्ण स्टेडियम में किया गया। जिसमें करीब 16 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबला बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण रहा। फाइनल मुकाबले में महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सांभली ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कर्ण स्टेडियम की मजबूत टीम को 2-1 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच जबरदस्त रणनीतिक जंग देखने को मिली। कर्ण स्टेडियम की टीम ने छोटे पास और आक्रामक फॉरवर्ड लाइन के साथ शुरुआत से ही दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के डिफेंस ने बेहद संयम दिखाते हुए हर हमले को नाकाम कर दिया। ऐसे ही मैच के पांचवे मिनट पर महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी जब गोल करने के लिए बोल को कर्ण स्टेडियम के गोल पोस्ट की ओर मारा तो कर्ण स्टेडियम के खिलाड़ी ने उसे हवा में उछल कर रोकने का प्रयास करा, लेकिन इसी बीच उसे ही अपनी टीम की ओर गोल हो गया और महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीम को एक गोल मुफ्त में मिल गया। इसके बाद मैच के 18वें मिनट में कर्ण स्टेडियम के स्ट्राइकर ने बॉक्स के बाहर से एक शानदार शॉट लगाकर गोल दागा और अपनी स्कोर को 1-1 कर के बराबर कर दिया। गोल लगने के बाद मैदान में मौजूद दर्शक मैदान के बीच जाकर जश्न मनाने लगे और रेफरी ने उनको बाहर निकाला, ताकि मैच आगे चल सके। गोल खाने के बाद महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल टीम के खिलाड़ियों ने पलटवार किया और मैच के अंतिम मिनट में एक बेहतरीन तालमेल के गोल कर स्कोर को 2-1 कर दिया। दोनों टीमों ने आक्रामक रणनीति अपनाई। मैच के अंतिम मिनटों में खेल का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया। दर्शकों का उत्साह मैदान पर देखते ही बन रहा था, जहां हर मूव पर तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। अंतिम सीटी बजने तक कर्ण स्टेडियम की टीम बराबरी का गोल करने में नाकाम रही और द्वितीय स्थान पर रही। मैच समाप्ति के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्वर्गीय डॉ. बीरुमल की पत्नी शारदा शर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही टीमों ने खेल भावना और असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया। यह मुकाबला अंतिम मिनट तक अनिश्चितता से भरा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें