फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 06:54 PM IST

करनाल जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि करनाल शहरी क्षेत्र में गिरड़े पीर के पीछे लगभग 3 एकड़ में शर्मा राइस मिल में काटी जा रही एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आठ मकान, 2 निर्माणाधीन मकान, सभी पक्की सडक़ों, चार डीपीसी, सीवर नेटवर्क व बिजली के खंभों को ध्वस्त किया गया है। इसके अतिरिक्त चार मकानों को सील भी किया गया है। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम मौके पर उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा ढहा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त थाना सदर करनाल की पुलिस फोर्स व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, करनाल के नायब तहसीलदार मौके पर उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें