फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: मुस्कुराते चेहरों के साथ केंद्रों से निकले विद्यार्थी, 12वीं अंग्रेजी का पेपर रहा सहज

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 06:30 PM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा के बाद बुधवार को जिले भर के परीक्षा केंद्रों से विद्यार्थी खुशी-खुशी बाहर निकले। अधिकांश छात्रों ने पेपर को संतुलित और आसान बताया। जिले के 77 केंद्रों पर कुल 14,433 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों के अनुसार अनसीन पैसेज समझने में सरल रहा और प्रश्न सीधे पाठ्यक्रम से जुड़े थे। ग्रामर सेक्शन में टेंस, प्रीपोजिशन और एडिटिंग के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान आए। लेखन खंड में पत्र और आर्टिकल लेखन ने छात्रों को राहत दी। साहित्य भाग में भी अधिकांश प्रश्न पाठ्यपुस्तक आधारित रहे, जिससे तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिला। पहले ही पेपर के सकारात्मक अनुभव से छात्रों में आगे की परीक्षाओं को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें