अनाज मंडी में आयोजित तीन दिवसीय राइस एंड ग्रेन एक्सपो में शनिवार को पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा कि मैं कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर की पर्सनेलिटी नहीं हूं। मैं बस हरियाणा सरकार का एक मंत्री हूं। अमेरिका राष्ट्रपति बिना सर पर की बातें करते हैं जिसे दुनिया परेशान है। अमेरिका की मजबूत इकोनामी है जिसका असर पूरी दुनिया पर तो पड़ता ही है। इनके अलावा एक्सपो में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने टैरिफ पर कहा कि अमेरिका की कोर्ट ने टैरिफ को खत्म कर दिया है। राष्ट्रपति के पास केवल 10% की पावर है सिर्फ यही टैरिफ रहता है बाकी सब खत्म हो चुका है। उन्होंने हरियाणा के बजट में किसानों के लिए क्या खास रहा पर मंत्री बोले कि बजट सत्र शुरू हो चुका है। बतौर वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री ही बजट के बारे में बताएंगे। कांग्रेस के प्रदर्शन पर चुटकी लेते हुए मंत्री ने कहा कि जैसा गुरु वैसा ही चेला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदर्शन पर लोगों ने काफी एतराज किया है। धान घोटाले पर कृषि मंत्री ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।