श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में विश्व रक्तदाता विदस के अवसर पर निफा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 52 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में रक्दान करने के लिए युवाओं के साथ महिलाओं ने भी खासा उत्साह दिखा। इस अवसर पर अग्रवाल सभा सेक्टर सात के सदस्य , हरियाणा रोडवेज ड्राइविंग स्कूल के प्रशिक्षक चाल परिचालक, जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्य और श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर के सभी सदस्यों ने स्वच्छता से रक्तदान किया। इस अवसर पर निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने कहा कि रक्तदान करने से हम तीन लोगों की जान बचाते है, हमें हर तीन महीने बाद रक्तदान करना चाहिए इससे हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियां ठीक होती है।