सीआईए-वन पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए आठ चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी काबू किया। डीएसपी बीरभान ने बताया कि कौल गांव निवासी विनोद ने शिकायत दी थी कि 22 जुलाई को वह अपनी बाइक जिला अदालत के बाहर सड़क पर खड़ी करके किसी काम से अदालत गया हुआ था। जब वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस बारे में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया। सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने पाडला निवासी 27 वर्षीय आरोपी संजीव को काबू कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से उपरोक्त मामले की बाइक सहित कुल आठ चोरीशुदा बाइक बरामद की। आरोपी ने ये सभी बाइक पाडला रोड ड्रेन के पास एक खंडहर में छुपा रखी थी। इनमें से सात बाइक कैथल शहर व सिविल लाइन क्षेत्र से व एक बाइक रोहतक से चोरी की गई थी। आरोपी मुख्य रूप से सप्लेंडर प्लस व डीलक्स बाइक को अपना निशाना बनाता था, जो बाइक का लॉक तोड़कर चोरी करके ले जाता था। आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।