फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, 43 डिग्री तापमान में भी चाय की दीवानगी नहीं हुई कम

शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 07:22 PM IST

दुनिया भर में 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की दिनचर्या, आदत और भावनाओं का हिस्सा बन चुकी है। भारत में तो सुबह की शुरुआत चाय से होती है और शाम की थकान भी चाय की चुस्कियों के साथ दूर होती है। चाय की एक प्याली आज भी रिश्तों में मिठास घोलने और लोगों को करीब लाने का काम कर रही है। बदलते समय के साथ चाय का स्वाद और स्वरूप भी बदलता गया और आज बाजार में कई तरह की चाय लोगों की पसंद बन चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का उद्देश्य चाय के महत्व, उससे जुड़े किसानों और श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना तथा चाय के सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करना है। भारत दुनिया के प्रमुख चाय उत्पादक देशों में शामिल है और यहां चाय लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है। जिले में पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, तलई बाजार और मुख्य बाजार जैसे क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय चाय की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। यहां लोग केवल चाय पीने नहीं आते बल्कि दोस्ती निभाने, तनाव दूर करने, गपशप करने और पुरानी यादें ताजा करने भी जुटते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हुआ है, इसके बावजूद चाय प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीषण गर्मी में भी लोग गर्मागर्म चाय की चुस्कियां लेते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि चाय के प्रति लोगों की दीवानगी हर मौसम में बरकरार रहती है। सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात, चाय के शौकीनों के लिए मौसम मायने नहीं रखता।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें