फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में खरक पांडवा के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत; ट्रक में 8 क्विंटल डोडापोस्त बरामद

जिले के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे के किनारे खराब हालत में खड़े एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान जींद जिले के उचाना निवासी ट्रक मालिक अनिल कुमार, गांव खरक पांडवा निवासी ट्रक मैकेनिक रामनिवास और टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक के रूप में हुई है। वहीं मैकेनिक का हेल्पर हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक में तकनीकी खराबी आने पर हाईवे किनारे खड़ा किया था जानकारी के अनुसार, ट्रक मालिक अनिल कुमार दिल्ली से ट्रक लेकर आ रहा था। रास्ते में उसके ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उसने गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा हाईवे के किनारे ट्रक खड़ा कर दिया और गांव के मैकेनिक रामनिवास को फोन कर ट्रक ठीक करने के लिए मौके पर बुलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें