फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में खरीद न होने से नाराज किसानों ने लगाया जाम, प्रशासन ने समझाने का किया प्रयास

कैथल की अतिरिक्त अनाज मंडी के बाहर धान की खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया। किसान सड़क पर धरना देकर बैठ गए और खरीद शुरू होने तक जाम हटाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सतपाल और एसडीएम संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया और उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने आरोप लगाया कि खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक खरीद शुरू नहीं होती, वे सड़क जाम रखेंगे। प्रशासन द्वारा समझाने के बावजूद किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें