फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: देवीलाल चौक अंडरपास पर बैरियर लगाने का काम शुरू

शाहिल शर्मा Updated Mon, 15 Dec 2025 06:26 PM IST

देवीलाल चौक के पास बनाए गए छोटे अंडरपास को लेकर लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान हो जाएगा। रेलवे ने अंडरपास के दोनों तरफ बैरियर लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। छोटे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद बैरियर न लगने से पैदल यात्री, महिलाएं और बुजुर्ग काफी समय से परेशान थे। यह अंडरपास केवल पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए बनाया गया था, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। दुपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी आ रही थी। इसके चलते शहरवासियों ने रेलवे को दोनों तरफ बैरियर लगाने की मांग उठाई थी। इस पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने रेलवे को शिकायत भी दी थी। वहीं रेलवे के आला अधिकारियों से बातचीत कर पैदल यात्रियों की सुरक्षा और बढ़ते हादसों की आशंका से अवगत भी कराया था। रेलवे ने संज्ञान लेते हुए आज अंडरपास के दोनों सिरों पर बैरियर लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। आज बैरियर लगाने के लिए खुदाई का काम शुरू हो गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें