फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद रियासत की रानी की कोठी की रात को अज्ञात ने तोड़ी सीढि़यां

जींद। जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर की कोठी के बाहर शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने सीढि़यों को गिरा दिया। जब शोर सुनकर रानी बाहर आई तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसकी जानकारी डायल 112 पर दी गई। इसके बाद रात को पुलिस ने गश्त जारी रखी। रानी इंद्रजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 11 बजे वह अंदर सो रही थी। इस दौरान उनकी कोठी के अंदर के दरवाजे बंद थे। उनको शोर सुनाई दिया कि कोठी के बाहर कोई घटना हुई है। जब वह रात को बाहर आई तो मुख्य गेट के बाहर सीढि़यों की दीवार टूटी हुई मिली। इस बारे में उन्होंने तुंरत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला। हालांकि डायल 112 की गाड़ी रात को कोठी के बाहर गश्त जारी रखी। रानी इंद्रजीत कौर ने बताया कि वह रविवार को अज्ञात के खिलाफ कोठी पर हमला करके दीवार गिराने की शिकायत देगी। आरोपी कौन हैं, किस वाहन में आए। इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं। बाक्स एक दिन पहले रानी इंद्रजीत समेत पांच लोगों के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। रानी इंद्रजीत ने इस मामले को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है कि यह कार्रवाई उनको डराने या धमकाने के लिए की है या किन्हीं अन्य लोगों की यह शरारत है। बाक्स इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। --मनीष सदर थाना प्रभारी जींद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें