मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए सैकड़ों की संख्या में कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी सड़कों पर उतरे और पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विद्यार्थी और नौजवान जींद के नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और शहीद स्मारक पर गोहाना रोड होते हुए गए। इसके बाद डीसी कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बहन बेटी मनीषा को इंसाफ दिलवाने के लिए बूंदाबांदी के बीच सैकड़ों बच्चे सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गोहाना रोड से गुजरे। इस दौरान बच्चों ने अपने हाथों में मनीषा को इंसाफ दिलवाने और उसके कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग करने वाली तख्तियां उठाई हुई थीं।