फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना: पुलिस की डायल 112 के चालक पर सरिए से हमला, सिर में लगी चोट; झगड़ा सुलझाने पहुंचे थे

नरवाना। अपोलो चौक के पास बुधवार शाम डायल 112 के पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमले में ईआरवी-374 के चालक ईएचसी विनोद कुमार के सिर में चोट लगी और सिर फट गया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार, अपोलो चौक निवासी बलवान सिंह ने अपने बेटे श्यामलाल के साथ झगड़े की सूचना डायल 112 को दी थी। करीब 5:15 बजे ईआरवी-374 मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान श्यामलाल ने सरिया नुमा किसी वस्तु से ईएचसी विनोद कुमार के सिर पर वार कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि डायल 112 के कर्मी पर हमला कर चोट पहुंचाने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें