फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: नशे के खिलाफ पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, नशा तस्करों के घर दी दबिश

शाहिल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 04:26 PM IST

पुलिस के 400 कर्मचारियों और अधिकारियों की संयुक्त टीमों ने शनिवार को पांच चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्र लोहचब, आफताबगढ़, डेरा सच्चा सिंह, संडील तथा शहर नरवाना की चमेला कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया गया। उपपुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। इस दौरान ऑपरेशन आक्रमण के तहत नशा कारोबार से जुड़े लोगों के घरों पर दबिश दी गई और सर्च अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीएसपी कमलदीप राणा, डीएसपी उचाना संजय कुमार व डीएसपी सफीदों गौरव शर्मा द्वारा किया गया। नरवाना क्षेत्र में चमेला कॉलोनी में यह अभियान डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में, थाना सदर एवं थाना गढ़ी, सीआईए नरवाना की टीमों द्वारा चलाया गया। सफीदों क्षेत्र में डीएसपी सफीदों के नेतृत्व में एसएचओ सदर सफीदों राजेश शर्मा सहित चार विशेष टीमों का गठन कर तथा थाना प्रभारी अलेवा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान संचालित किया गया। अभियान में डॉग स्क्वाड, बिजली निगम तथा आमजन का सक्रिय सहयोग लिया गया। चमेला कॉलोनी में बिजली निगम ने दस चालान किए गए, जिनमें लगभग तीन लाख रुपये जुर्माना लगाया गया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें