क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ा गांव की गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री कृष्ण लाल पंवार पहुंचे। गौशाला में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के पिता बालकराम शर्मा ने गौशाला कमेटी को मृतक एएसआई संदीप लाठर की याद में एक एंबूलेंस भेंट की। इस मौके पर मृतक एएसआई संदीप की माता इंद्रावती भी मौजूद रही। संदीप लाठर की माता इंद्रावती और मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गाड़ी की चाबी गौशाला कमेटी को सौंपी। इस मौके पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रदेश में 687 के लगभग गौशाला हैं जिनमें प्रदेश की सरकार गाय के बच्चे के लिए 10 रूपये, गाय के लिए 20 रूपये और नंदी के लिए रोजाना 25 रूपये चारे के लिए देती है। मंत्री ने कहा कि गाय का गोबर बहूत उपयोगी है। गोबर से कई जगह पेंट की फैक्टरी खोली है। गौशाला के लिए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने 11 लाख रूपये देने की घोषणा की। एएसआई के मामले में वो शुरू से ही पक्ष में हैं। उनकी पत्नी के नौकरी की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही उन्हें टीचर की नौकरी मिलेगी। शहीद का दर्जा दिए जाने पर मंत्री ने कहा कि सरकार जल्द ही इस ओर भी ध्यान देगी। कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नही है। पहले कांग्रेस ने वोट चोरी का मुद्दा बनाया। कांग्रेस की लोकसभा में 52 सीट आई थी 2024 में 99 सीट आई। अगर बीजेपी ने वोट चोरी की तो सीट बढ़ने की बजाए घटनी चाहिए थी।