शामलो गांव के तालाब में भैंस नहला रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुलाना थाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। शामलो गांव निवासी 42 वर्षीय जयबीर बुधवार शाम को भैंसों को लेकर तालाब पर गया था। जब वह भैंसों को नहला रहा था तो अचानक वह बेशुध हो गया। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।