फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बुढ़ा खेड़ा गांव के पास बाइक व हाइवा की टक्कर, बाइक चालक किसान की हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 07:08 PM IST

जींद रोहतक मार्ग पर बुढ़ाखेड़ा गांव के बाइपास के सर्विस रोड़ पर एक बाइक व हाइवा की टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक किसान की मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव निवासी 58 वर्षीय किसान चांद राम गांव से अपने खेत की ओर जा रहा था। जब वह बाईपास के सर्विस रोड के पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े हाइवा से उसकी बाइक की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें