फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद डिपो को मिली पांच एसी बसों की सौगात, डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने दिखाई हरी झंडी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 16 Aug 2025 05:24 PM IST

जींद डिपो को पहली बार एसी बस के रूप में बड़ी सौगात मिली है। डिपो को पांच एसी बस मिली हैं। अब यात्री इन बसों में आरामदायक यात्रा कर सकेंगे। इससे पहले जींद डिपो के पास एक भी बस एसी नहीं थी। शनिवार को इन बसों को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से तीन बसें चंडीगढ़ और दो बसें गुरुग्राम रूट पर चलेंगी। बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। पहले दिन प्रत्येक बस में 20 से 25 यात्रियों ने सफर किया। जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। इनमें एक भी एसी बस नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई थी। प्रदेश के लगभग सभी डिपो में एसी बसें आ चुकी हैं, लेकिन जींद डिपो को अभी तक इन बसों की सुविधा नहीं मिल पाई थी। 15 अगस्त को डिपो के बेड़े में पांच एसी बस मुख्यालय द्वारा भेजी गई हैं। शनिवार को पांचों बस डिप्टी स्पीकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें