फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी:एसडी कॉलेज रोड पर जलभराव की समस्या को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

सुधीर शर्मा Updated Fri, 03 Jul 2026 08:09 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी हांसी। बारिश के बाद एसडी महिला महाविद्यालय रोड पर जलभराव होने से स्थानीय दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। पानी की निकासी नहीं होने से परेशान दुकानदारों ने शहीद भगत सिंह पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया है। दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्थायी समाधान की मांग की। दुकानदार रवींद्र सैनी, अशोक टूटेजा, दीपक नागपाल, दीपक टूटेजा, चंदन नवीन, सुनील मलिक व अन्य का कहना है कि हर बारिश के बाद इस क्षेत्र में जलभराव हो जाता है। जिससे दुकानों में पानी घुसने का खतरा बना रहता है व ग्राहकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव के चलते दुकानें बंद करनी पड़ती हैं, जिससे आर्थिक नुकसान भी होता है। उनका आरोप है कि पिछले करीब 40 वर्षों से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। लेकिन आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि या प्रशासन ने इसका स्थाई समाधान नहीं किया। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। बारिश के बाद हर बार यहां पानी भर जाता है। निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पिछले 40 वर्षों से यही हाल है, लेकिन कोई हमारी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा। जलभराव के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है और लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। प्रशासन जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान करे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें