फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: डायरेक्टर के निरीक्षण के बाद जागा नागरिक अस्पताल प्रशासन, सफाई व्यवस्था में दिखा सुधार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 05:24 PM IST

नागरिक अस्पताल नरवाना में बीते कुछ दिनों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर बड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। यह बदलाव उस समय शुरू हुआ जब एनएचएम हरियाणा के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव ने औचक निरीक्षण कर खामियों पर सख्त नाराजगी जताई थी और 20 दिन में व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए थे। निरीक्षण के दौरान जब डॉ. यादव अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंचे तो वहां अस्पताल का नाम तक नहीं दिखा। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा, “ये अस्पताल है या कोई निजी बिल्डिंग?” इसके बाद अब मुख्य द्वार पर नया बोर्ड लगा दिया गया है। पुराना गेट ईंट के सहारे अटका हुआ मिला, जिसे अब हटाकर एल्यूमिनियम का नया गेट लगा दिया गया है। लाइटों की भी उचित व्यवस्था कर दी गई है। इमरजेंसी वार्ड में दरवाजा न होने पर दीवार तोड़कर नया रास्ता बनाया जा रहा है। A4 पेपर पर लगे नामों को हटाकर पक्की नेम प्लेट्स लगाई गई हैं। डॉ. यादव ने निर्देश दिए हैं कि हर दिन ड्यूटी इंचार्ज निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। अब अस्पताल में साफ-सफाई और अनुशासन दोनों नजर आने लगे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें