फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में 152डी पर सडक़ हादसे में बैंक मैनेजर की मौत

नवीन दलाल Updated Fri, 06 Dec 2024 03:28 PM IST

जींद के 152डी के नेशनल हाईवे पर पिल्लूखेड़ा के पास खराब हुई गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रेवाड़ी के गांव बेवल निवासी 38 वर्षीय विकास मेहरा के तौर पर हुई है जबकि घायल गुरुग्राम निवासी पीयूष है जो कि दोनों बैंक में मैनेजर के तौर पर कार्यरत्त थे। तेलगाना के जिला नरंगल की रूद्रा महादेवी कॉलोनी निवासी श्री कांत कोंडा ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसबीआई रेवाड़ी में नौकरी करता है। विकास मेहरा, गुरुग्राम निवासी पीयूष, चरखी दादरी के वार्ड नंबर 21 निवासी अंकित भी रेवाड़ी की एसबीआई में बैंक मैनेजर के तौर पर कार्यरत हैं। वीरवार को वह चारों गाड़ी में सवार होकर बैंक कर्मचारी नरेश के भतीजे की शादी में असंध के लिए चले थे। गाड़ी पीयूष चला रहा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें