फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के आवास पर हमला, तोड़फोड़ के बाद कार लेकर फरार हुए हमलावर

जींद। शहर के सेक्टर-8 में रविवार को न्यायिक अधिकारी के आवास के बाहर अज्ञात हमलावरों ने मकान में तोड़फोड़ करते हुए खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और वहां से कार लेकर फरार हो गए। घटना करीब आधे घंटे तक चलने की बात सामने आई है। न्यायिक अधिकारी के आवास पर इस तरह की घटना से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना सेक्टर-8 स्थित मकान नंबर 519 की है। यहां एक न्यायिक अधिकारी रहते हैं। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने आवास में घुसकर या परिसर में उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ की और खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त कर दिए। इसके बाद आरोपी वहां से एक कार लेकर फरार हो गए। घटना के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जींद के सिविल लाइन थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। आरोपियों की पहचान और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाना बाकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि घटना के समय न्यायिक अधिकारी या उनके परिवार के सदस्य आवास में मौजूद थे या नहीं। किसी के घायल होने की भी फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। वर्जन पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। --आशीष कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन पुलिस थाना जींद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें