फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटूराम नगर के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत

बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रेन से कटकर जान गंवाने वाले युवक की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान रवींद्र शुक्ला के रूप में हुई है, जो मूल रूप उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी का रहने वाला था और पिछले कुछ समय से छोटूराम नगर में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान की। गौरतलब है कि रविवार की सुबह छोटूराम नगर फाटक के पास ट्रेन से कटकर करीब 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। पुलिस को मृतक के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके। ऐसे में शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया था। पुलिस को शव के पास एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला था। फोन से मिली सिम के आधार पर उसकी पहचान संभव हो पाई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सोमवार को परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे तो उसकी पहचान रवींद्र शुक्ला निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में की। रवींद्र शादीशुदा था और वह तीन बच्चों का पिता था। बच्चे गांव में रहते हैं, जबकि वह अपनी पत्नी के साथ छोटूराम नगर में रह रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। हालांकि रवींद्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। काम नहीं होने और मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आई है, लेकिन आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जीआरपी थाना पुलिस ने सोमवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौंप दिया है। ----------------------

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें