छावनी मोहल्ला में युवक कमल ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इसमें युवक ने पिता के नाम संदेश लिख कि पापा मुझे माफ करना, मैं कामयाब नहीं हो पाया। मृतक मानेसर में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। वह काफी दिनों से नौकरी को लेकर ही वह परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ही मौके पर पहुंची।जांच अधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कमल के पिता उसे कमरे में उठाने गए गए थे। उस समय दरवाजा न खोलने पर खिड़की से देखा तो उसने फंदा लगा रखी थी। जांच अधिकारी ने बताया कि सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा हुआ है कि वह कामयाब नहीं हो पाया और यह कदम उठाने जा रहा है।