फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में कुलाना चौक पर दो बसों की टक्कर, कई यात्रियों को आई हल्की चोट

नवीन दलाल Updated Sun, 14 Dec 2025 12:34 PM IST

कुलाना चौक के पास रविवार सुबह धुंध के कारण दो बसों की टक्कर हो गई, जिससे कई यात्री घायल हो गए जबकि एक बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे को लेकर जांच में जुटी। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 9 बजे रेवाड़ी की ओर से एक निजी बस झज्जर की तरफ आ रही थी।निजी सवारी बस आगे चल रही एक कंपनी की बस से पीछे से जा टकराई। अचानक हुई टक्कर के कारण सवारी बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, वहीं सवारी बस ड्राइवर का पैर बस के अगले हिस्से में फंसने से बुरी तरह कुचल गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण अधिक धुंध बताया जा रहा हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें