नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर अस्पताल के सभी कर्मचारियों को मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नरेश दहिया की अध्यक्षता में ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने फायर सेफ्टी ट्रेनिंग के दौरान सभी कर्मचारियों को कहा कि दुर्घटना कभी भी हो सकती है। स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के साथ-साथ फायर सेफ्टी जानकारी होना बहुत जरूरी है। कर्मचारियों के साथ-साथ आम जन को भी आग से बचने के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आमजन अपना बचाव आसानी से कर सकें।नागरिक अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र दहिया एवं फायर ऑफिसर प्रतीक ने बताया बताया कि फायर सेफ्टी को लेकर अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को साल में समय-समय पर जागरूक किया जाता है ताकि बिल्डिंग के साथ-साथ कर्मचारी एवं आमजन का बचाव आसानी से किया जा सके। फायर सेफ्टी ट्रेनिंग के साथ-साथ जागरूक किया जाता है। दमकल विभाग से जिला सहायक फायर ऑफिसर सचिन बेनीवाल ने कहा कि जीवन में जब भी आपके साथ अनहोनी हो जाए और कहीं पर आग लगी हो तो सहज भाव से हमें आसपास के माहौल को संतुलन करना होगा, भगदड़ ना मचाए। अपनी सुरक्षा करते हुए आसान तरीके से बाहर निकले। अगर आप बिल्डिंग में है तो लिफ्ट का प्रयोग ना करते हुए सीढि़यों का प्रयोग करें। आग की दुर्घटना हुए स्थान पर मुंह पर गिला कपड़ा लगा कर रखें और आग लगे हुए स्थान से तेज आवाज में आसपास के लोगों को सूचित करें।