बहादुरगढ़। श्री प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज बहादुरगढ़ द्वारा रविवार को क्षमावाणी महोत्सव मनाया। इस दौरान पूरे उत्साह के साथ मशहूर बैंड बाजों व मनमोहक झांकियों, विंटेज कारों के साथ वार्षिक रथ यात्रा भी निकाली। गांधी चौक पर श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में हुए समारोह में मुख्यातिथि तौर पर समाजसेवी एवं उद्यमी पवन जैन ने शिरकत की, जबकि अति विशिष्ट अतिथियों में बहादुरगढ़ एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस) के अलावा दिल्ली से नीरज जैन, कोमल जैन व संजय जैन, विश्व जैन संगठन मंत्री एवं तीर्थ रक्षक ने शिरकत की। सभी अतिथियों का यहां पहुंचने पर जैन समाज, आयोजन कमेटी सदस्यों ने पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यातिथि उद्यमी पवन जैन ने कहा कि हर जीव के प्रति दया का भाव रखना चाहिए। हमें अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें मिलजुल कर रहना चाहिए। अतिविशिष्ट अतिथि एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाओं व उनके सिद्धांतों बारे प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी में निहित जीवन में मधुरता का संदेश है। सकल दिगम्बर जैन समाज बहादुरगढ़ के संरक्षक आनंद प्रकाश जैन, मदन सैन जैन, प्रधान राकेश जैन, उप प्रधान नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष दीपक जैन, महासचिव अरविंद जैन, पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन ने कहा कि क्षमा मांगना और दयालु होना ऐसे गुण हैं जो हमारी क्षमता का विस्तार करने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि हमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए। अगर गलती हो भी जाती है तो इसे स्वीकार करना मानवीय गुण है। हमें मिलनसार रहना चाहिए और दूसरे का भी आदर सम्मान करना चाहिए। उधर कार्यक्रम में बच्चों को अवार्ड देकर भी सम्मानित किया। सकल जैन समाज महासचिव अरविंद जैन ने बताया कि कार्यक्रम में इंद्रों की बोली लगाने को लेकर जैन समाज के लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। इस बार प्रथम इंद्र की बोली जो कि भगवान को लेकर रथ पर बैठने की थी वह 1 लाख 51 हजार की लगी। यह बोली दयानंद नगर निवासी अशोक कुमार जैन ने लगाई। दूसरे इंद्र की बोली 51 हजार रुपए की थी वह संत कॉलोनीवासी दीपक जैन ने लगाई। तीसरे इंद्र की बोली 31 हजार रुपए की सुभाष जैन ने लगाई। चौथी बोली 35 हजार रुपए की लाजपत राय जैन व पांचवीं बोली जो कि 21 हजार रुपए की थी वह भरतेश जैन ने लगाई। विन्टेज कार बोली 21 हजार की सरिता जैन, कपिल जैन व 15 हजार की महेशचंद जैन ने लगाई। कार्यक्रम में संयोजक संजय जैन, तरसेम जैन, सलाहकार अमांशु जैन, सौरभ जैन, प्रचार मंत्री बिजेंद्र जैन, पवन जैन, भंडारी नवीन जैन, भाजपा नेता डा. पंकज जैन, पूर्व पार्षद खेमचंद भारद्वाज, प्रवीण शास्त्री, पांडूशिला समिति प्रधान सुनील जैन, विजय जैन, विनोद जैन, रतन जैन, राजीव जैन, सुधीर जैन, मुनीष जैन, नीतिन जैन, नरेंद्र जैन, सुरेंद्र जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, मोहित जैन समेत अनेक समेत अनेक व्यक्ति मौजूद रहे। वार्षिक रथ यात्रा का पांडूशिला, अग्रवाल कॉलोनी स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर पर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों, सदस्यों ने स्वागत किया।