फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 37वें दिन भी जारी, ठेका कर्मचारियों ने दिया समर्थन

बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रही। नगर परिषद बहादुरगढ़ में हड़ताल पर बैठे कच्चे पे-रोल सफाई कर्मचारियों को ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी एवं अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में सरकार की ओर से लिखित पत्र जारी करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया गया। इसी के चलते हड़ताल को लगातार आगे बढ़ाया गया है। बहादुरगढ़ इकाई के प्रधान राजेश बालगुहेर की अध्यक्षता में धरना जारी रहा, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड सहित संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों सफाई कर्मचारी धरने में शामिल रहे। ठेका कर्मचारियों के समर्थन से कर्मचारियों ने आंदोलन को और मजबूती मिलने का दावा किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें