फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क तोड़ने का काम शुरू, ढाई माह तक बंद रहेगा मार्ग

झज्जर। पिछले लगभग दो साल से बंद पडे़ सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क निर्माण बुधवार शाम को शुरू कर दिया गया। बुधवार शाम नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने विधिवत नारियल फोड़कर काम शुरू किया। उसके बाद बुलडोजर की सहायता से सड़क तोड़ने का काम शुरू हुआ। यह रोड अब लगभग 2 माह के लिए वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। अब वाहनों को वाया कच्चा बादली रोड या फिर रमेश गैस एजेंसी रोड से होकर बहादुरगढ़ या बादली की तरफ जाना होगा। इसके अलावा गुरुग्राम रोड से होते हुए सेक्टर-6 के सामने बने लिंक रोड से बादली रोड पर जाना होगा। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने कहा कि इस सड़क के निर्माण होने से लोगों को राहत मिलेगी। सड़क का निर्माण कार्य भी दो चरण में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में सिलानी गेट से कुलदीप चौक और दूसरे चरण में कुलदीप चौक से अग्रसेन चौक तक निर्माण किया जाएगा। इस काम को पूरा होने से स्थानीय दुकानदारों को राहत मिल सकेगी। स्थानीय दुकानदार लंबे समय से इस रोड को सीसी बनाने की मांग कर चुके थे। पिछले माह ही सरकार की तरफ से सीसी रोड को लेकर मंजूरी दे दी गई थी। पहले सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क का निर्माण इंटरलॉक टाइलों से किया जाना था। दो साल पहले बाकायदा इसके लिए इंटरलॉक टाइल्स भी लाकर मौके पर रख दी गई थी, लेकिन दुकानदारों ने इसका विरोध कर दिया था और सीसी सड़क बनाने की मांग की थी। इसके बाद से अब तक रोड निर्माण का काम शुरू नहीं हो पाया। वर्जन सिलानी गेट से अग्रसेन चौक तक सड़क का शुभारंभ बुधवार को करवा दिया गया है। बुधवार शाम से यहां रोड तोड़ने का काम शुरू करवा दिया गया है। लगभग दो से ढाई माह में यह काम पूरा करवा दिया जाएगा। सतीश कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें