फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर अनाज मंडी में धरने पर पहुंचे विधायक, किसानों को दिया समर्थन

झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर चल रहे धरने पर कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स पहुंचे। उन्होंने 2900 एमएसपी पर बाजरा खरीदेने की सरकार से मांग की। उन्होंने किसानों की मांग के समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी किसानों से बात करें, अहंकार ठीक नहीं है। 600 रुपये भावांतर नहीं बल्कि 2900 एमएसपी पर बाजरा की सरकार खरीद करें। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज नहीं सुनी तो लघु सचिवालय में वह धरना देंगे। यहां बता दें कि अनाज मंडी में पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना किसानों का बाजरा एमएसपी पर खरीद करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने घोषणा कर रखी है कि यदि सरकार ने 2900 में खरीद नहीं की तो वह उनके पास आने वाले किसानों की फसल 2900 में ही खरीद करेंगे। किसानों को उनकी फसल का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले, यह उनका अधिकार है और सरकार को इस दिशा में तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आशा वर्कर यूनियन झज्जर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की महिलाओं के धरने में पहुंचकर उनकी मांगों को सुना तथा उनका ज्ञापन लिया। आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव तक स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण की जिम्मेदारी निभाती हैं, इसलिए उनकी समस्याओं और मांगों की अनदेखी नहीं की जा सकती। किसानों, आशा वर्करों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों को मजबूती से उठाना और उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहना हमारी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर चरण सिंहज कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादवज, अनाज मंडी पूर्व प्रधान नरेंद्र धनखड़ और ओमबीर डावला सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें