फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर नगर परिषद का बड़ा एक्शन, 12 चालान काटकर वसूला 6500 रुपये जुर्माना

बहादुरगढ़। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद ने शुक्रवार को सख्ती दिखाई। नगर परिषद की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 12 चालान काटे और 6500 रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान नजफगढ़ रोड और रोहतक रोड पर सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों और दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा के नेतृत्व में टीम ने दोनों प्रमुख मार्गों पर सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया। जब्त सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर नगर परिषद कार्यालय में जमा कराया गया। इसके अलावा बस स्टैंड, मेन बाजार और शिव चौक क्षेत्र में भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां नियमों का उल्लंघन करने वालों के 12 चालान काटे गए और कुल 6500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। नगर परिषद की टीम ने सड़क पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें