झज्जर। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 के प्रांगण में रविवार को हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मचारी आचार्य इंद्रजीत आर्य ने विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ संपन्न करवाया। हवन में मुखिया रूप में संस्था के महासचिव पवन भारद्वाज और उनकी पत्नी पिंकी शामिल हुएद्ध इस दौरान सभी ने सुख-शांति, सद्भाव और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आर्य समाज के प्रतिनिधि, नव पंख संस्था के सदस्य, संस्था की टीम के बच्चे, मनोज विशेष रूप से उपस्थित रहे। हवन-यज्ञ के पश्चात बच्चों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। ऐसे धार्मिक एवं संस्कारमय आयोजनों के माध्यम से बच्चों में सेवा, सद्भाव, अनुशासन और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी का संकल्प है शिक्षा के साथ संस्कार ताकि हर बच्चे का भविष्य उज्ज्वल बने।