फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में एचएसईबी वर्कर यूनियन का रोष प्रदर्शन, एचकेआरएन में मर्ज करने का किया विरोध

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Feb 2026 12:27 PM IST

एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर सोमवार को बिजली निगम के कार्यकारी अधिकारी कार्यालय पर बिजली निगम में डी.सी. रेट पार्ट-2 कर्मचारियों को एचकेआरएन में मर्ज करने के फैसले के खिलाफ एक घंटे का रोष प्रदर्शन किया गया। धरने की अध्यक्षता लोकेश जेई ने की, जबकि मंच संचालन अमित शर्मा ने किया। कर्मचारियों ने निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार समय रहते इस निर्णय को वापस ले, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। प्रदर्शन में नवीन, राकेश, राजेश, मनोज, जितेन्द्र, संदीप, धर्मराज, बंटी, मुकेश, भूपेन्द्र, रविन्द्र, बिजेन्द्र जेई, संजय जेई, अतुल, सुमित सहित अनेक कर्मचारियों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के अधिकारों और भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर वे पीछे नहीं हटेंगे। यूनियन नेताओं ने सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की और चेताया कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें