फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में तेज आंधी के साथ आई बारिश

नवीन दलाल Updated Sun, 25 May 2025 11:43 AM IST

शहर और आसपास के क्षेत्र में देर रात मौसम में बदलाव हुआ और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। देर रात रुक-रुककर बारिश जारी रही। तेज आंधी और बारिश के चलते रात को ही बिजली गुल हो गई, जो सुबह जाकर सुचारु हो सकी। तेज आंधी के करा कई पेड़ और बिजली के पोल टूटने की सूचना हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। आज भी दिन में बारिश की संभावना हैं। जिले में सबसे ज्यादा बारिश साल्हावास में 69 एमएम दर्ज की गई। इसके अलावा झज्जर में 44 एमएम, बहादुरगढ़ में 47.2, बादली में 58, बेरी में 42,मातनहेल में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई हैं। बारिश के कारण शहर में बर्फखाना रोड, धोड़ चौक, बैंक रोड, पुराना बस स्टैंड परिसर, दयानन्द स्टेडियम में पानी भर गया। बिजली रही गुल शहर के अधिकतर हिस्सों में रात से ही बिजली गुल हो गई। आंधी के कारण लगभग 70 पेड़ और 10 खम्भे को नुकसान की सूचना हैं। शहर में सुबह कुवह हिस्सों में बिजली सुचारु हो गई जबकि कुछ हिस्सों में काम जारी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें