फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजुअल आर्ट्स में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अच्छेज से गोपाल रहा प्रथम

झज्जर। पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेरी में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से 8 और द्वितीय वर्ग में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में विजुअल आर्ट्स (2डी) राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अच्छेज से गोपाल ने प्रथम, विजुअल आर्ट्स (3डी) में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेरी की देविका (कक्षा 6) ने प्रथम, शास्त्रीय नृत्य में बेरी विद्यालय की गीता (कक्षा 8) ने प्रथम, लोक नृत्य में बेरी विद्यालय की गरिमा (कक्षा 8) ने प्रथम, थिएटर में बेरी विद्यालय की अंशिका (कक्षा 6) ने प्रथम, शास्त्रीय संगीत में बेरी विद्यालय की आकृति (कक्षा 8) ने प्रथम, लोक संगीत में राजकीय माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर की खुशी (कक्षा 8) ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 वर्ग में हरियाणवी लोकगीत (समूह गायन) में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बेरी की साक्षी, हिमांशी, याचिका, वर्षा, संयोजिता, सोनिया, यशिका एवं योगिता की टीम ने प्रथम, हरियाणवी लोक नृत्य (समूह नृत्य) में ज्योति, अंशिका, निशा, तनिषा, दीपिका, वंशिका, अंजलि, आशना एवं निमिषा की टीम ने प्रथम, खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें जिला स्तरीय कल्चरल फेस्ट में भाग लेंगी। खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीमें जिला स्तरीय टैलेंट सर्च में भाग लेंगी। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका बबीता, पूनम, अंजना एवं नरोत्तम ने निभाई। इस अवसर पर कर्मवीर, प्रांजलि भारद्वाज, एबीआरसी उर्मिला, देवना, संगीता, प्राचार्य उर्मिला राठी, सरिता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें