शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में मंगलवार को जूनियर लड़के व लड़कियों की जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता जिले के अलग-अलग हिस्सों ने खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी मुक्केबाजों ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ओलंपियन, अर्जुन अवॉर्डी एवं एसीपी अखिल कुमार रहे जबकि हरियाणा मुक्केबाजी के वाइस प्रेसिडेंट एवं जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत ने भी शिरकत की। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज अब राज्य स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।