एक तरफ सीईटी के लिए रोडवेज की तरफ से बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई हैं, लेकिन आम जनता को बसे नहीं मिल पा रही हैं। उनको घंटों बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा हैं। तीज का त्यौहार होने के कारण बस स्टैंड पर भीड़ रही। खास तौर पर बेरी, कलानौर, भिवानी, हिसार रूट पर बसे नहीं मिल रही हैं। भिवानी जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे रणधीर ने बताया कि वह सुबह साढ़े 8 बजे से बस का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब साढ़े 9 बजे तक बस नहीं आई हैं। कहा जा रहा हैं कि साढ़े 11 बजे के बाद कोई बस बचेगी तो भेज दी जाएगी। वहीं भिवानी जाने वाले अनुज ने बताया कि एक घंटे से बस नहीं हैं। रोडवेज क्या प्राइवेट बस भी रूट पर नहीं हैं। कोई जवाब भी हो दिया जा रहा। नूह जाने वाले गब्बार ने बताया कि उसे नूह जाना हैं, लेकिन अब तक बस नहीं मिली हैं।