झज्जर। ऐतिहासिक धर्म व आस्था की नगरी झज्जर में जय श्री राम, जय हनुमान के गूंज रहे जयकारें। शहर के चारों ओर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। झज्जर शहर की बेरी गेट शिव मंदिर, बूढ़ा महादेव मंदिर, हरिपुरा मढ़ी माता मंदिर, मंदिर बाबा कांशीगिरि सहित मेन बाजार हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में करीब एक महीने से ज्यादा ब्रह्मचर्य व्रत धारण कर रहे हनुमान भक्त भक्तिमय माहौल के बीच नाचते गाते जय श्री राम, जय बजरंगी के जयकारे लगाते हुए बहादुरगढ़ रोड स्थित चल रही प्राचीन रामलीला मंचन में अपना रंग जमाने रामलीला ग्राउंड पहुंचे। सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर से श्री वीर हनुमान सेवा समिति के प्रधान हनुमान भक्त सुभाष वर्मा की नेतृत्व में बजरंगी सेना की पैदल यात्रा निकाली गई। रामलीला ग्राउंड की ओर रवाना होने से पूर्व पंडित पवन कौशिक ने मुकुट धारण वाले हनुमान रूपों की पूजा करवाई। श्रद्धालुओं, समिति के सदस्यों ने बालाजी महाराज की आरती कर यात्रा का शुभारंभ किया। मनीष मेहता ने बताया कि मंदिर बाबा कांशीगिरि से जितेंद्र महाराज, हेमंत महाराज, मनोहर महाराज, गुरुप्रीत महाराज, सक्षम महाराज, आरव महाराज, पारस महाराज, मयंक महाराज, श्रीकांत महाराज, सुनील महाराज, अमन महाराज सहित इस विशेष मुकुट को धारण कर प्राचीन श्री रामलीला कमेटी मंचन पर पहुंचकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रधान सुधांशु हंस, महासचिव देवराज भूगड़ा, राघव-योगेश रंजन, मनीष मेहता, वीके शर्मा, वर्मासुभाष, भारत भूषण नंदा, मोक्ष-राजेंद्र वधवा, शिवम तनेजा मौजूद रहे।