सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर वीरवार को सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड़ ने शिरकत की। इस अवसर पर महिलाओं की जांच के लिए कैंप भी लगाया गया। धनखड़ ने कहा कि रक्तदान महादान है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव समेत विभिन्न परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे में रक्तदाताओं का योगदान किसी की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देश भर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिविल अस्पताल में कार्यक्रम किया गया हैं। शाम को सभी प्रमुख जगहों पर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा और पीएम को हर कोई जन्मदिन की शुभकामनाये देगा।